राजनांदगांव,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास पहुँच कर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज तीसरी बार राजनांदगांव विधानसभा सीट से नामांकन पत्र भर दिया है। इस अवसर पर राजनांदगांव के सांसद और उनके पुत्र अभिषेक सिंह के साथ ही उनकी पत्नी वीणा सिंह मौजूद थीं। सीएम और योगी दोनों यहाँ से नगर निगम मैदान गए जहाँ सभा को सम्बोधित किया जा रहा है। गौरतलब है कांग्रेस ने यहां से अटलजी की भतीजी करुणा शुक्ल को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंह ने अपनी नामजदगी के दो सेट निर्वाचन अधिकारी को सौंपे हैं।
राजनांदगांव से रमन ने नामजदगी का पर्चा भरा