रायपुर,BJP ने आज फिर भूपेश बघेल पर संचार के सभी माध्यमों में छल व भ्रम के सहारे राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया और कहा कि वह इसके आदी हैं. यह दिन ब दिन उनकी गतिविधियां उजागर होने से स्पष्ट होते जा रहा है. फेसबुक पेज के सहारे सीएम बनने भ्रम फैलाने के चलते कांग्रेस आलाकमान से मिली फटकार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुवे भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि भूपेश के कृत्यों से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर सामान्य कार्यकर्ता भी अपने आप को छला हुआ महसूस करता है. पहले फर्जी सेक्स सीडी, फिर विधानसभा सीट बेचकर अपने ही पार्टी के प्रभारी के खिलाफ बनायी कथित सीडी ख़रीदने की साज़िश, और अब फेसबुक में अपने आप को सीएम घोषित कर भ्रम फैलाने वाला कृत्य. हर बार मूंह की खाना, और फिर हर बार की तरह एक नयी साज़िश में जुट जाना. राजनीतिक और नैतिक पतन के गर्त में जाते जा रहे भूपेशl. शर्मा ने कहा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है काँग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की कारगुजारियां सामने आती जा रही है। छल और भ्रम फैलाने में माहिर कांग्रेसी कृत्य उजागर होने से मुकर जाते हैं। भूपेश भी मुकरने का परिचय फेसबुक समेत अनेक मामले में देते रहे हैं। इसके उलट भाजपा विकास की, स्वछता की राजनीति करती है यह जनता ने भी देखी और समझी है। कांग्रेस के छदम छल के कमजोर तीर अब निस्तेज हो हैं। अब भाजपा को इसका फायदा मिलना तय है।उधर,प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा निरंतर शुचिता और विकास की राजनीति करती है। इन्हीं निरंतरता के चलते चौथी बार हम सरकार बनाने जा रहे हैं,परन्तु कांग्रेस पार्टी व इनके कार्यकर्ताओं का ये दुर्भाग्य ही है कि उन्हें उल-जुलूल हरकत करने वाले और अनर्गल बयानबाजी वाले नेतृत्व के लिए काम करना पड़ रहा है। भूपेश के कृत्यों एवं बिगड़े बोल से कांग्रेस गर्त में जा रही है। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस में रहते घुटन महसूस कर रहे थे। जिस पार्टी में कथित कार्यकारी अध्यक्ष को यन्त्रणा दी जा रही हो, उसके कार्यकर्ताओं की हालत समझी जा सकती है. भूपेश अपने पदाधिकारियों को संशय की दृष्टि से देखते हैं। हर घटना-दुर्घटना एवं गतिविधियों के पीछे भाजपा का हाथ होना बताने वाले भूपेश को राज्य के विकास में भाजपा दिखाई नहीं देती यदि यह दिखाई देने लगे तो रोज़ भद्द पिटती गतिविधियों से कांग्रेस को हो रहे नुकसान पर रोक लग जायेगी ।
राजनैतिक और नैतिक पतन के गर्त में जा रहे भूपेश : भाजपा