नई दिल्ली,देश भर में गुरुवार को दशहरा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण,मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले फूंके गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गाँधी ने लाल किला मैदान के 15 अगस्त पार्क में दशहरा समारोह में भाग लिया। प्रधान मंत्री ने लव-कुश रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला को भी देखा। उन्होंने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद की विशाल प्रतिमाओं को जलते हुएे भी देखा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पीएम ने यहां तीर चला कर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने रावण दहन देखने आये लोगों को सम्बोधित किया और कहा कि दशहरा मानवीय मूल्यों का प्रतिक है और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव भी है। उन्होंने कहा की रावण जैसे ज्ञानी राजा की पुतला भी उसके बुरे कर्मों की वजह से ही जलाया जाता है।
देश भर में दशहरे की धूम दिल्ली में पीएम ने तीर चला कर किया रावण के पुतले का दहन