अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव बेटे अमित ने किया एलान

रायपुर,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी इस बार राज्य की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके चुनाव नहीं लड़ने का एलान बेटे अमित जोगी ने किया है। हालाँकि पहले जोगी ने राजनादगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था। आज बेटे अमित ने कहा की BSP के साथ गठबंधन और अब वाम दलों के संग चल रही बातचीत की वजह से उन्हें सभी सीटों पर जाकर चुनाव प्रचार करना है,लिहाजा यह निर्णय करना पड़ा है। यद्यपि सूत्रों का कहना है BSP गठबंधन से पहले ही जोगी चुनाव नहीं लड़ने का मन चुके जिसके चलते ही उन्होंने अपनी बहू ऋचा को राजनादगांव का प्रभार भी सौंपा था। उधर,जोगी के चुनाव नहीं लड़ने के एलान के बाद भाजपा ने चुटकी ली और कहा कि उनके सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने का कोई साहस नहीं दिखा सकता है,क्योंकि वो जनता है की रमन सिंह की लोकप्रियता उस पर भारी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *