एक आईपीएस व तीन पीपीएस स्थानांतरित

लखनऊ, प्रदेश शासन ने एक आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। आईपीएस अधिकारी एएसपी राजेश सक्सेना को औरैया से 37 वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं अजीत कुमार सिन्हा एएसपी को क्षेत्रीय एलआईयू इलाहाबाद से एएसपी कुम्भ मेला पद पर स्थानांतरित किया था जो निरस्त कर दिया गया। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी 36वीं वाहिनी पीएसी के पद पर किया गया स्थानांतरण संशोधित कर ईओडब्ल्यु मुख्यालय में एएसपी बनाया गया है। इसी क्रम में मोनिका चड्ढा एएसपी वूमेन पावर लाइन-1090 लखनऊ से एएसपी कुम्भ मेला इलाहाबाद के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *