लखनऊ,केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बीती देर रात हजरतगंज क्षेत्र में आयकर निरीक्षक धर्म प्रकाश अग्रवाल को 10 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। उसे पार्क रोड स्थित कसमंडा अपार्टमेंट के बी-406 नम्बर फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। धर्म प्रकाश की निशानदेही पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्राट चंद्र को पकड़ा गया। इन दोनों लोगों पर कार्रवाई एक शिकायतकर्ता के सहयोग से की गयी। इन दोनों लोगों के इसी अपार्टमेंट में कब्जे के फ्लैट ई-517 में देर रात्रि छापेमारी की। बताया जाता है कि एक व्यापारी के यहां एक दषक पूर्व पड़े आयकर छापे में करोड़ों रुपए की एफडी बरामद हुई थी। इन्हीं एफडी को रिलीज कराने के एवज में आयकर निरीक्षक अग्रवाल 60 लाख रुपए की घूस मांग रहे थे। घूस की इस रकम की पहली किष्त के रुप में दस लाख रुपए लेते हुए सीबीआई ने उन्हें धर दबोचा।
आयकर निरीक्षक 10 लाख घूस लेते गिरफ्तार