कुम्भ मेले में कमर तक हो पानी

लखनऊ, प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस बार कुम्भ मेले में कमर से ऊपर तक पानी होना चाहिए। सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए अभी से सम्बंधित विभागों एवं अधिकारियों से तैयारियों के बारे में समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें।
सिंचाई मंत्री गुरुवार को यहां कुंभ मेले में विभाग की तैयारियों तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उपरोक्त निर्देश दिये। सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक जिले में लुप्त हो चुकी नदियों को चिन्हित कर पुर्नजीवित करने की कार्य योजना पर तत्काल आवश्यक कदम उठाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता, विधायक, सांसद, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के सहयोग से एक जन आन्दोलन चलाकर नदियों की साफ-सफाई मिट्टी को निकाल कर उसकी जल संचयन की क्षमता की वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि नदियाँ साफ, स्वच्छ एवं अविरल रहें, इसके लिए सभी लोगों को गम्भीरता से प्रयास करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *