नई दिल्ली,अपनी ही शिष्या से दुष्कर्म मामले में फंसे दाती महाराज की परेशानी और बढ़ने वाली हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को पीड़िता की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच के लिए क्राइम ब्रांच से सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट ने दाती महाराज की गिरफ्तारी ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ये आदेश दिया है। गौरतलब है कि दाती महाराज के खिलाफ सोमवार को साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। दाती मदन महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत केस दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक, बीते 7 जून को पीड़िता ने दाती महाराज के खिलाफ दिल्ली के फतेपुर बेरी थाने में बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी इलाके के असोला गांव में शनिधाम है जिसकी स्थापना दाती महाराज ने की थी।
HC ने दाती महाराज द्वारा यौन शोषण की जांच सीबीआई को सौंपी