नई दिल्ली,रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार अक्टूबर को दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान रूस के साथ एस-400 मिसाइल सौदे पर अंतिम मुहर लग सकती है। पुतिन के शीर्ष विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति चार अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा इस यात्रा की मुख्य विशेषता एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति के लिए समझौते पर दस्तखत करना होगा, करार पांच अरब डॉलर से ज्यादा का होगा। मॉस्को लंबी दूरी की सतह से हवा में प्रहार करने वाली एस-400 मिसाइलों की बिक्री के लिए कई महीने से भारत से बातचीत कर रहा था गौरतलब है कि डील के तहत भारत रूस से पांच ‘एस-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ खरीदेगा एस-400 रूस की नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है, जो 2007 में रूसी सेना में तैनात की गई थी एस-400 के पास अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर जेट एफ-35 को गिराने की भी क्षमता है, चीन ने भी रूस से ही यह प्रतिरक्षा प्रणाली खरीदी थी फिलहाल चीनी आर्मी इसका इस्तेमाल करती है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल आएंगे भारत,प्रतिरक्षा प्रणाली S-400 मिसाइल पर करार होगा