जबलपुर,भेड़ाघाट के धुआंधार से गिरी विवाहित का शव बुधवार को स्वर्गद्वारी के समीप मिल
गया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। एक दिन पहले खेड़ी बरौदा निवासी राहुल कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ धुआंधार घूमने गया था।
शाम 6बजे सेल्फी लेते वक्त पूनम का संतुलन बिगड़ गया और वह धुंआधार के गहरे पानी में गिर गई। उधर पूनम के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दामाद ने उसे धकेल दिया। बहरहाल पुलिस ने पहले पूनम के शव को खोजने गोताखोरों को लगाया जो मंगलवार की शाम से शव खोजने में जुटे रहे। काफी रात होने के बाद आज पुन: गोताखोरों ने शव खोजने का काम शुरु किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पूनम का शव स्वर्गद्वारी के पास मिला। पुलिस अब पूनम के पति राहुल के बयान की सत्यता और ससुराल वालों के आरोप की सच्चाई परखने में जुटी हैं।
धुआंधार में गिरी पूनम का शव स्वर्गद्वारी में मिला