गांधीनगर, गांधीनगर के भाट गांव के निकट चार युवक साबरमती नदी में डूब गए| जिसमें तीन युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं. जबकि चौथे युवक की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद निवासी चार युवक गांधीनगर के भाट गांव के निकट साबरमती नदी में नहाने गए थे. जहां किसी कारण चारों युवक नदी के पानी में डूबने लगे. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुट गई| काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों के शव नदी से बाहर निकाल लिए| जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है.
साबरमती नदी में चार युवक डूबे, तीन की मौत