नीरव मोदी को झटका, ईडी ने 637 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली,साढ़े तेरह हजार करोड घोटाले के भगोड़ें आरोपी नीरव मोदी पर ईडी ने बडी कार्रवाई की है। ईडी ने लंदन, अमेरिका, हांगकांग और सिंगापुर और भारत में कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी से संबंधित 637 करोड की चल अंचल संपत्ति अटैच कर ली है। जांच के दौरान यह पता भी चला है कि घोटाले की रकम से विदेशों में संपत्ति खरीदी गई थी और एफआईआर होने के बाद भी करोड़ों के जेवरात विदेश भेज गए थे। ईडी अबतक इस मामले मे 4 हजार 300 करोड रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है। ईडी निदेशक ने इसके लिए चार देशों से लगातार संपर्क किया औऱ उसके बाद वहां के प्रशासन को इसके सबूत दिखाए गए जिनसे साफ पता लगता था कि ये प्रापर्टी और जेवरात घोटाले की रकम से ही संबंधित है जो साल 2017 में खरीदी गई थी इसके साथ ही भारत मे एफआईआर होने के बाद भी घोटाले की रकम बाहर भेजी जा रही थी।
ईडी के आला अधिकारी ने बताया कि कागजों में इन जेवरातों की कीमत 85 करोड़ बताई गई थी लेकिन आकलन के दौरान इनकी कीमत 22 करोड 69 लाख है। यह भी पता चला कि विदेशों में जो जायदाद ट्रस्ट और कंपनियों के नाम खरीदी जा रही थी वो कंपनिया और ट्रस्ट घोटाले के आरोपियो से संबंधित थे। ईडी ने इसके लिए पांच अलग अलग अटैचमैंट आर्डर जारी किए है। नीरव मोदी अभी लंदन में और मामा मैहुल चौकसी एंटीगा में बैठा है औऱ दोनों को वापस लाने की कोशिशे की जा रही है। घोटाले की संपत्ति विदेशों में अटैच होना जांच एजेंसियों के लिए बड़ी जीत माना जाता है और क्योंकि विदेशी सरकार सारे सबूतों को देखने के बाद ही कार्रवाई की अनुमति देती है। इसकारण ईडी की ये बड़ी कार्रवाई से विदेशों में बैठ घोटाले के आरोपियों के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकती है। क्योंकि आने वाले दिनों में ईडी इन लोगों के खिलाफ और ठोस सबूत पेशकर इन्हें वापस भारत लाने की पुरजोर कोशिश करेगा।
किस देश में कितनी संपत्ति जब्त की गई?
अमेरिका के न्यूयार्क शहर में नीरव मोदी से संबंधित 216 करोड रुपये की दो अचल संपत्ति अटैच की है। वहीं लंदन के मैराथन हाऊस मे नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी का लगभग 57 करोड रुपये का फ्लैट अटैच की है। सिंगापुर में पूर्वी मोदी और उनके पति मंयक मेहता का खाता अटैच, खाते में 44 करोड़ रुपये है। ये खाता ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की एक कंपनी के नाम पर था। नीरव मोदी और पूर्वी मोदी से संबंधित पांच अन्य खाते अटैच इन खातों मे 278 करोड़ रुपये का बैंलेस मौजूद है। दक्षिण मुंबई में पूर्वी मोदी का 19.5 करोड रुपये का फ्लैट अटैच की है। हांगकांग से वापस मंगाकर 22 करोड 69 लाख की ज्वैलरी अटैच की है। इस ज्वैलरी की कीमत कागजों में 85 करोड़ रुपये दिखाई गई थी।
कौन है नीरव मोदी, कैसे खड़ा किया साम्राज्य?
नीरव मोदी ने साल 2002 में हीरों के गहने बनाने का काम शुरु किया। फायरस्टार डायमंड कंपनी करीब 14 हजार 700 करोड़ की है। नीरव मोदी के दुनिया के बड़े शहरों में 16 आलीशान स्टोर हैं। 2016-17 में नीरव मोदी की कंपनी का मुनाफा 582 करोड़ था। इसका परिवार गुजरात के पालनपुर का रहने वाला है। नीरव मोदी के दादा-दादी पापड़ बेचा करते थे।नीरव मोदी के दादा सबसे पहले बेल्जियम पहुंचे। व्यापार को भाई दीपक ने आगे बढ़ाया। दीपक भाई बेल्जियम के सबसे बड़े हीरा सप्लायर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *