मलिक केंद्र की विफलताओं से ध्यान हटाने सस्ती रणनीति अपना रहे -अमरिंदर

चंडीगढ़,पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक पर हमला बोला है। केंद्र की भगवा पार्टी सरकार की विफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए वह सस्ती रणनीति का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया था। इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री का यह बयान आया है। कैप्टन ने कहा उन्हें राज्य की सरकार चलाने के लिए पंजाब की जनता ने चुना है न कि भाजपा ने। मुख्यमंत्री ने मलिक को सलाह दी कि वह अपनी पार्टी के मामलों पर ध्यान दें जो सूबे में आगामी आम चुनावों में खत्म हो जाएगी। कैप्टन ने कहा मलिक को क्या यह पता है कि हम लोग कैसे काम करते हैं। क्या उन्हें इस बात का कोई अंदाजा भी है कि मैं कैसे सरकार और राज्य का प्रबंधन करता हूं। शुक्रवार को मलिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि पिछले 18 महीने में राज्य की कैप्टन सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *