पत्नी को कोटा से परीक्षा दिलाने आया डॉक्टर पति बीवी को स्टेशन पर अकेला छोड़ रफूचक्कर हो गया,फफकती रही पत्नी

जबलपुर, रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ी विचित्र स्थिति बन गई जब एक महिला फफक-फफक कर रो रही थी। महिला को इस तरह से रोते देख स्टेशन में मौजूद यात्री भी अचंभित हो गये। रेलवे पुलिस ने जब महिला को दिलासा दिया तब वह शांत हुई और अपनी आप बीती बताई। महिला इसलिये रो रही थी कि उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया था लगभग ३ घंटे तक पति गायब था इसी बीच प्लेटफार्म पर कई बार उद्घोषणा भी की गई फिर भी पति नहीं आया। शाम 6 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन पर महिला का दृश्य किसी फिल्म की तरह था। महिला हाथ जोड़कर पति से गायब होने का कारण पूछ रही थी। जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी डॉक्टर रवि वर्मा अपनी पत्नी संगीता (परिवर्तित नाम) के साथ कोटा से जबलपुर आए थे। शनिवार सुबह संगीता पति के साथ मजिस्ट्रेड की परीक्षा देने कोर्ट गई थी। दोपहर 12 बजे परीक्षा देने के बाद दोनों मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां दोनों ने साथ में प्लेटफार्म नंबर 6 के जनआहार रेस्टारेंट में खाना खाया उसके बाद प्लेटफार्म नंबर 1 पर आए यहां से संगीता का पति उसे अकेला छोड़कर गायब हो गया।
रेल अफसर ने दी तसल्ली
पति का साथ छूटते ही संगीता स्टेशन पर फफक-फफक कर रो रही थी यह सूचना जैसे ही डिप्टी एसएस को लगी उन्होंने महिला को आफिस में बैठाया उसके बाद पति के संबंध में जानकारी ली और कई बार स्टेशन पर अनाउंस कराया लेकिन डॉक्टर रवि वर्मा का कहीं कोई पता नहीं चला। डिप्टी एसएस और जीआरपी महिला हेड कांस्टेबल ने उसे दिलासा देते हुए उसे चाय, पानी पिलाया। करीब 3 घंटे बीत जाने के बाद जब डिप्टी एसएस आफिस के सामने उक्त डॉक्टर निकला तभी महिला ने उसे देख लिया। प्लेटफार्म नंबर 1 पर जैसे ही महिला को उसका पति दिखाई दिया उसके बाद दोनों के बीच जो दृश्य यात्रियों ने देखा वह किसी फिल्म से कम नहीं था। हाथ जोड़कर रोते हुए महिला अपने पति से कह रही थी प्रिय मुझे अकेला छोड़कर कहा गायब हो गए थे, मैं कब से आपकी तलाश कर रही हूं यह सुन पति ने उसे साथ लिया और चलता बना।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *