जबलपुर,जिले के दो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रंगरेलियां मनाने का मामला सुर्खियों में आने के बाद पूरा प्रशासन सकते में आ गए है। कथित रंगरेली में शामिल दोनों राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी ने एसडीएम पाटन पीके सेन और तहसीलदार शहपुरा अनूप श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर जिला कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर एएसपी संजीव उईके ने पूरे घटनाक्रम की जांच प्रारंभ कर दी है। जांच अधिकारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार वाले दोनों आला अफसरों की जांच तो करेंगे ही साथ में हनीट्रेप में शामिल फर्जी पत्रकारों तथा पुलिस की भूमिका की जाचं भी करेंगे। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, इस तरह के संकेत जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ से दिया जा रहा है। धनवंतरी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में कॉल गर्ल्स के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये एसडीएम व तहसीलदार के बयान दर्ज होने के साथ ही प्रकरण में व्यभिचार, ब्लैकमेलिंग और सैटिंग के खेल का खुलासा होगा। तथकथित पत्रकारों की गेंग वैâसे पुलिस की तरह छापामारी करने गई और उसमें शामिल पुलिस कर्मी किस हैसियत से तहसीलदार के निवास गए, इसकी पड़ताल शुरु हो गई है।
कौन थी लड़कियां
तहसीलदार-एसडीएम को फर्जी पत्रकारों ने किन लड़कियों को परोसा। वह कहां की है, किसके कहने पर आईं थी। घटना के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ क्यों नहीं की। पैसों की लालच में लड़कियों को भी चौकी प्रभारी ने छोड़ दिया। क्या इनका गिरोह पूरे प्रदेश में चल रहा है। जो ऐसे फर्जी पत्रकारों के साथ मिलकर हनी ट्रेप कर रही हैं। अब यह लड़कियां ही पूरे मामले में अहम गवाह साबित होंगी। शहर में चर्चा है वर्तमान चौकी प्रभारी जहां भी जाती हैं विवादित हो जाती हैं। पहले मदनमहल फिर अधारताल और फिर कोड रेड इसके बाद धनवंतरी नगर चौकी की कमान निकित शुक्ला को दी गई। माना कि घटना वाले दिन महिला थाना की एएसआई ने रेड की थी। खबर लगते ही चौकी प्रभारी की टीम भी गई जिसमें शामिल एक आरक्षक की पूरी भूमिका इस मामले को मैडम के साथ मिलकर सैट करवाने की थी। अब जांच की जायेगी कि चौकी और थाना के पुलिस जवानों के साथ घटना वाली रात और उसके पहले कितनी बार किन किन लोगों से बात हुई। कौन कौन लोग रहे जो पूरे घटनाक्रम में शामिल रहे। यह सब कुछ कॉल डिटेल से सामने आएगा। जांच में सरकारी और प्राइवेट दोनों नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी।