नई दिल्ली,राफेल डील विवाद को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर घोटाले का आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा ह कि देश का ‘चौकीदार’ चोर है। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राफेल डील को लेकर कांग्रेस के सभी आरोप गलत हैं।डील के लिए रिलायंस का नाम चुनने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं। बीजेपी की तरफ से शनिवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी का बयान शर्मनाक और स्तरहीन है। उन्होंने कहा,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के लोकप्रिय और प्रमाणिक नेता और ईमानदारी के प्रतीक पीएम मोदी को चोर कहा है। आजाद भारत में आज तक किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसतरह के शब्दों का प्रयोग किसी प्रधानमंत्री के बारे में नहीं किया है। रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, बिना किसी गुण और काबिलियत के, सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के कारण राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने। इसकारण उनसे कोई और उम्मीद की भी नहीं जा सकती। उन्होंने कहा,एक ऐसा व्यक्ति जो भ्रष्टाचार, जमीन और शेयर की लूट में अपनी माता के साथ बेल पर बाहर हो, एक ऐसा व्यक्ति जो अपने बहनोई के की तरफ से जमीन लूटने पर खामोश रहे और एक जिसके पूरे परिवार ने बोफोर्स में घूस ली हो उससे देश कोई अपेक्षा नहीं कर सकता। रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी राफेल की सभी जानकारियों को सार्वजनिक करवाकर पाकिस्तान की मदद करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। ’
पीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर पाकिस्तान की मदद करना चाहती हैं कांग्रेस: रविशंकर प्रसाद