जबलपुर में भाजपा का सबसे हाईटेक दफ्तर का शुभारंभ

जबलपुर, मध्यप्रदेश के जबलपुर में भाजपा का सबसे हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने किया। रानीताल खेल परिसर के पास करीब 6 करोड़ रुपए की लागत इसे तैयार किया गया है । यह मध्यप्रदेश का सबसे हाइटेक दफ्तर है। कार्यालय का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस व गठबंधन करने वाली अन्य पार्टियों पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका स्वभाव, विचार, संस्कार, दिशा एक नहीं है वो आज एक साथ एक पेड़ पर बैठकर भाजपा हटाओ पर सुर से सुर मिला रहे हैं। महाकौशल में पार्टी के नवीन भवन को देख मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता भी जताई। उन्होंने कहा कि जबलपुर में बने नए कार्यलय को देख मन प्रसन्न है क्योंकि ये कार्यकर्ताओं के पसीने की मेहनत का नतीजा है। जिस तरह जनसंघ के दौर मे वरिष्ठ नेताओं ने अपनी मेहनत से पार्टी की नीव को मजबूत किया है, उसी तरह अब सभी युवा कार्यकर्ताओं को उनके पथ पर चलने की ज़रूरत है।
दिग्गजों की मौजूदगी में उद्घाटन
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, विनय सहस्त्रबुद्धे, अजय प्रताप सिंह केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, वीरेन्द्र खटीक प्रदेश में मंत्री संजय पाठक, गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह।
इसलिए खास है यह दफ्तर
पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस
-तीन मंजिला इमारत की छत पर विशिष्ट कक्ष जो देवधर की लकड़ी से तैयार किया
-ये गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है
-इमारत में करीब 400 कार्यकर्ताओं की क्षमता का ऑडिटोरियम
– सह संगठन मंत्री समेत जिला, ग्रामीण अध्यक्ष के कक्ष
– अतिथि विश्राम के लिए अत्याधुनिक 4 सूइट्स
– पूरी तरह से एयरकंडीशन इमारत
– सोलर से रोशनी के लिए छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे
– कैंपस और इमारत की प्रवेश कक्ष में फव्वारा
– आईटी सेल- इसमें आधा दर्जन कम्प्यूटर के जरिए पार्टी काम करेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *