एनएलआईयू के छात्र ने एसआई की बेटी से हड़पे लाखों,दुष्कर्म भी किया

भोपाल,राजधानी के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनीवर्सिटी (एनएलआईयू) से एलएलबी कर रहे छात्र द्वारा भोपाल में पदस्थ एसआई की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उससे लाखों रूपये की नकदी और ज्वैलरी भी हड़प ली। आरोपी को उसके चार सहपाठियों ने भी इस काम में मदद की।
शादी का झांसा देकर आरोपी बीते नौ माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले में बागसेवनिया पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की पीडि़ता बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती है और निजी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुकी है। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसके पिता पुलिस में एसआई हैं। लड़की ने थाने मे शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व में वह आरोपी एनएलआईयू के छात्र के साथ निजी स्कूल में क्लासमेट रही है। वहीं उसके साथ में आरोपी प्रशांत, नितिन, सौरभ सिंटो और पृथ्वी भी उसी के क्लासमेट थे। प्रतीक और लड़की के बीच में स्कूल के समय से ही करीबी दोस्ती थी। इसी दोरान आरोपी ने लड़की को शादी का भरोसा दिलाकर आयोध्या नगर और बिलखिरिया स्थित एक ढाबे,में ले जाकर कई बार बलात्कार किया । पुलिस ने बताया कि इसी साल जनवरी माह में आरोपी ने लड़की को मां की बीमारी का बहाना बताकर पांच लाख रूपये की मांग की । लड़की ने इतनी रकम न होने का कहकर रकम देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद जनवरी माह में ही आरोपी दिल्ली निजी कार्य से गया था। जहां से उसने दोबारा मां की हालत गंभीर होने का हवाला देकर तत्काल रकम देने की मांग पीडि़ता से की। पैसे नहीं होने पर ज्वैलरी देने को कहा, पीडि़ता ने घर से कुछ ज्वैलरी निकालकर आरोपी को देने की बात कह दी। आदित्या ने अपने एक दोस्त प्रशांत को लड़की से मिलकर ज्वैलरी लेने भेज दिया। फरियादिया ने ज्वैलरी प्रशांत को दे दी। प्रशांत ने साथी नितिन सौरभ व अन्य की मदद से जेवरात मणपुरम गोल्डलोन कंपनी में गिरबी रख रकम ली और आदित्या को आनलाइन ट्रांस्फर कर दी। पीडीता का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद आरोपी ने दोबारा लड़की से रकम की मांग की, पीडि़ता ने इस बार उसे अपना एटीएम कार्ड और पासवर्ड दे दिया। इस बार आरोपी ने कई बार में उसके खाते से रकम निकाल ली। इसके बाद आरोपी ने लड़की का फोन उठाना बंद कर दिया साथ ही उससे शादी करने से भी इनकार कर दिया। बाद मे आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनो बाद जब लड़की के परिवार वालों को ज्वैलरी कम दिखाई दी तो उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम माता पिता को बता दिया। जिसके बाद उसके परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करा दिया। मामला दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियो कि गिरफ्तारी के प्रयास मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *