CG चुनाव पर CONG – BJP में रार, एक और तीन चरणों में मतदान की मांग

रायपुर,चुनाव आयोग से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में एक चरणों में मतदान कराने की मांग की है, जबकि भाजपा चाहती हे कि प्रदेश की 90 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हो ! चुनावी तैयारी की समीक्षा करने रायपुर पहुंची फुल इलेक्शन कमीशन के सामने राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी मांगें रखी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा में इलेक्शन कमीशन ने सभी राजनीतिक दलों के सुझावों को सुना और राजनीतिक दलों को चुनावी नियम और शर्तों की उन्हें जानकारी दी।
इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कई योजनाओं की शिकायतें भी निर्वाचन आयोग के सामने रखी। कांग्रेस ने आयोग के सामने स्मार्ट फोन वितरण को लेकर कहा कि वितरित की गयी मोबाइल में रमन सिंह की तस्वीर है, उस पर आयोग को संज्ञान लेना चाहिये। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ एक चरणों में ही मतदान होना चाहिये, ताकि मतदान को प्रभावित करने से बचा जा सके।
वहीं भाजपा ने तीन चरणों में चुनाव कराने की प्रदेश में मांग की। भाजपा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियां अलग-अलग है, लिहाजा प्रदेश में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाना चाहिये।
वहीं जोगी कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग चैनलों की तरफ से कराये जा रहे चुनावी सर्वे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जोगी कांग्रेस का कहना सर्वे किसी राजनीतिक उद्देश्यों के साथ करवाये जा रहे हैं, जिससे किसी एक राजनीतिक दल विशेष को फायदा पहुंचता है। जोगी कांग्रेस ने 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
वहीं बीएसपी ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है, वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रशासन के दुरुपयोग पर रोक लगाने और आयोग पर इसे लेकर सीधा संज्ञान लेने की मांग की। आप पार्टी ने 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *