चार राज्यों का चुनाव कार्यक्रम 6 अक्टूबर को जारी हो सकता है

नई दिल्ली,मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 25 से 30 नवंबर के बीच हो सकते हैं। आचार संहिता भी 6 अक्टूबर तक लगने की संभावना सूत्रों द्वारा जताई गई हैं। उल्लेखनीय है राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और मिजोरम के विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं। उत्तर भारत में राजनीतिक दलों की मांग थी कि त्योहारों को देखते हुए चुनाव की तिथि घोषित की जाएं। दीपावली 7 नवंबर को है और ईद 21 नवंबर को है।
चुनाव आयोग ने त्यौहार और राजनीतिक दलों की मांग को देखते हुए चुनाव 25 से 30 नवंबर के बीच चुनाव कराने की संभावनाओं पर विचार विमर्श करना शुरू कर दिया है। राज्यों के चुनाव दो से तीन चरण में कराए जाने पर भी विचार हो रहा है। चुनाव प्रेक्षकों के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच जारी हो सकती है। 25 नवंबर से लेकर अधिकतम 1 दिसंबर तक चुनाव कार्य पूर्ण कराने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मतदान के लिए 25 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच की तिथि तय करने के संबंध में विचार-विमर्श चुनाव आयोग में चल रहा है।
चुनाव प्रचार के लिए 15 दिन
इस बार केंद्रीय चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सजगता के साथ चुनाव कार्यक्रम का निर्धारण कर रहा है। राजनीतिक दलों ने कम से कम 15 दिन प्रत्याशी को चुनाव प्रचार करने का अवसर मिले, इसकी मांग की थी। चुनाव आयोग भी कार्यक्रम इस तरीके से तय कर रहा है कि उम्मीदवार को 15 दिन से लेकर 20 दिन तक चुनाव प्रचार करने का मौका मिले। इस को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *