भोपाल,देश भर में कडवे प्रवचन वाले संत के रुप में प्रसिद्घ जैन मुनि एवं संत तरूण सागर महाराज का स्वास्थ्य अब गंभीर हालत में है। चिकित्सकों ने भी महाराजश्री का इलाज सफल होने को लेकर इनकार कर दिया है। मुनिश्री तरुण सागर महाराज को आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ने समाधी लेने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद मुनिश्री तरण सागर ने दिल्ली में संलेखना समाधि शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मुनिश्री का 2010 में टीटी नगर जैन मंदिर में चातुमार्स के लिए उनका आमगन हुआ था।
उन्होंने अपने कड़वे प्रवचन से शहरवासियों के मन में हलचल पैदा कर दी थी। अन्य धर्मों के लोग भी उनके कड़वे वचन सुनने बड़ी संख्या में पहुंचते थे। वे मप्र विधानसभा में विधायकों को संबोधित करने भी पहुंचे थे, जहां विधायकों को राजधर्म निभाने का उपदेश दिया था। इतना ही नहीं मुनिश्री ने मैनिट के विद्यार्थियों को भी कुशल बनने के गुर बताए थे।संत श्री देश-दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रख्यात हैं। राजधानी भोपाल से उनकी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। शहर में हजारों जैनधर्मावलंबियों के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी उनके अनुयायी हैं।
आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ने दी अनुमति,संत तरुण सागर महाराज लेंगे समाधी