सोने में बढ़त, ब्रेंट क्रूड 77.7 डॉलर पर

मुंबई,‎विदेशी बाजारों में सोने में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। कॉमैक्स पर सोना 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 1,208.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14.6 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल में बढ़त देखने को मिली है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 70.25 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड 77.7 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दो हफ्ते में ब्रेंट क्रूड 10 फीसदी चढ़ा है।सतीश मोरे/31अगस्त
एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार
एशियाई बाजारों में कमजोरी का माहौल नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 45 अंक गिरकर 22,825 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 423 अंक तेज गिरावट के साथ 27,740 के स्तर पर आ गया है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 26 अंक यानि 0.25 फीसदी गिरकर 11,710 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.1 फीसदी गिरा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में भी 0.15 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। ताइवान इंडेक्स 81 अंक टूटकर 11,013 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.7 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है।
‎गिरावट के साथ बंद अमे‎रिकी बाजार
ट्रेड टेंशन फिर से गर्माने की आशंका के चलते अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी बाजारों की चार दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर ड्यूटी के पक्ष में हैं। अगले हफ्ते चीन से 200 अरब डॉलर के आयात पर ड्यूटी लग सकती है। वहीं यूएस-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर नजर है। गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 138 अंक की गिरावट के साथ 25,987 के स्तर पर बंद हुआ है। नैस्डैक 21.3 अंक गिरकर 8,088.4 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 13 अंक की कमजोरी के साथ 2,901 के स्तर पर बंद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *