गैंगस्टर संतोष झा की कोर्ट में गोली मारकर हत्या

पटना,शातिर अपराधी संतोष झा की मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। संतोष झा का गिरोह मिथिलांचल का सबसे बड़ा लेवी वसूलने वाला गिरोह था। इसका कारोबार बिहार सहित दूसरे राज्यों और नेपाल तक फैला हुआ था। संतोष झा का परिवार असम में रहता है। संतोष झा ने बिहार लिबरेशन आर्मी नाम का संगठन बना रखा था।
संतोष झा पहले नक्सली था, बाद में धीरे-धीरे उसने अपने गिरोह का विस्तार किया और उत्तर बिहार का गैंगस्टर बन बैठा। उसने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, दरभंगा आदि जिलों में उसने अपना जाल फैला रखा था। 2002 में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला संतोष झा तीन बार गिरफ्तार हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक, संतोष झा के गिरोह के पास एके-47 राइफले मौजूद हैं, जिनसे गिरोह के सदस्यों के द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता है। संतोष झा ने जेल में बैठकर भी अपने गिरोह को सक्रिय बनाए रखा था। वह अपने लिए काम करने वाले लड़कों को वेतन भी देता था। बताया जाता है कि संतोष झा ने अपराध की दुनिया में कदम इसलिए रखा क्योंकि उसके पिता के साथ गांव के ही दबंग जमींदार परिवार ने अत्याचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *