जबलपुर,दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली राज्य भवन में हुआ। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के रूप में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर उक्त समारोह में शपथ ली जो कि वहां के उप-राज्यपाल के द्वारा शपथ दिलाई गई। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पटना एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित हुये। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद् के प्रवक्ता राधेलाल गुप्ता ने भी उक्त अवसर पर बधाई दी। मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रमोद ठाकरे भी उक्त सम्मान समारोह में उपस्थित थे। उक्त गरिमामय समारोह में हजारों लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेन्द्र मेनन दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर शपथ लेने वाले मध्यप्रदेश के पहले न्यायाधीश है।
जस्टिस राजेन्द्र मेनन ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ ली