भोपाल, मध्यप्रदेश में ई टेंडरिंग घोटाले को उजागर करने वाले आईएएस मैप आईटी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को अवकाश पर भेज दिया गया है। बताया गया है कि मनीष ने सात दिन का अर्जित अवकाश का आवेदन दिया है । जानकारों का यह मानना है कि सामान्य तौर पर अधिकारी इस तरह का अवकाश लेते नहीं है वहीं सामान्य प्रशासन विभाग इसे सहज प्रक्रिया बता रहा है। पीएचई विभाग में एक हजार करोड़ रुपए के टेन्डर में गड़बड़ी पकड़कर प्रमुख सचिव पीएचई प्रमोद अग्रवाल ने इसकी जांच मैप आईटी के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को सौंपी थी। जिन्होंने पाया था कि टेन्डरो के साथ गड़बड़ी की गई ।अब रस्तोगी पूरे टेन्डर सिस्टम की छानबीन में जुटे हुए थे और उन्होंने सरकार को भेजी रिपोर्ट मे यह आशंका व्यक्त की थी कि टेन्डरो मे सुनियोजित तरीके से छेड़छाड़ की जा रही है । इस पूरी प्रक्रिया में ठेका कंपनियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी सवालिया निशान के घेरे में है। आनन फानन में मुख्यमंत्री ने इसकी जांच ईओडब्लू को सौप दी । वहीं अचानक उनके एकदम कई दिनों के अवकाश पर चला जाना कई सवाल खड़े कर रहा है|
हजार करोड़ के ई.टेंडरिंग घोटाले के जांच अफसर गये अवकाश पर उठ रहे हैं सवाल