आयकर विभाग के इंस्पेक्टर को लोकायुक्त ने बीस हजार की रिश्वत लेते दबोचा

भोपाल, मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग ने बडी कार्यवाही करते हुए आयकर विभाग के इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह चौधरी को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, मामला नोटबंटी के समय महिला द्वारा जमा की गई रकम से जुडा बताया जा रहा है। वहीं लोकायुक्त अफसरो ने बताया कि फरियादिया महिला अंजुम जहां पर टैक्स की रकम सहित उसकी पेनाल्टी बकाया थी, बकाया टैक्स और पेनाल्टी की रकम को जीरो करने के एवज में आयकर विभाग के निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौधरी द्वारा महिला से बीस हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में की, शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाया, इसके बाद जब महिला ने गजेंद्र सिंह को रिश्वत की रकम देने की बात कही तब आरोपी ने उसे पैसा लेकर आयकर विभाग कार्यालय सागर में ही बुला लिया, यहां जैसे ही आरोपी आयकर इंस्पेक्टर ने रकम अपने कब्जे में ली तब वहां पहले से ही जाल बिछाये लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *