महिला पटवारी की शिकायत पर जज के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

पन्ना, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक जज के ऊपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। रीवा जिले के मानस नगर निवासी एक महिला पटवारी ने अजयगढ़ में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सोनी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर बलात्कार तथा दहेज एक्ट की धाराओं के तहत अजयगढ थाने में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि साल 2015 में परिवार वाले छतरपुर निवासी मनोज सोनी के घर रिश्ता लेकर गए थे। जिसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ और इस तरह बात होने लगी। इसके बाद मनोज सोनी रीवा कलक्ट्रेट में युवती को देखने आया और पसंद किया और शादी की बात आगे बढ़ाने को कहा। युवती का आरोप है कि थोड़े समय बाद मनोज सोनी ने उसे मिलने जुगल किशोर मंदिर बुलाया और कहा कि मेरे लिए अन्य रिश्ते भी आ रहे हैं और वो परिवार मुझे 50 लाख रुपए दहेज़ में दे रहे हैं। इस सम्बन्ध में तुम अपने पिताजी से बात करो। युवती ने आगे आरोप लगाया कि इसके बाद मनोज के बुलाने पर अजयगढ़ पहुंची जहां शादी का भरोसा दिलाकर मनोज ने उसकी मर्जी के विरुद्ध सम्बन्ध बनाये। युवती ने शिकायत में बताया कि इसके बाद शादी का पूर्ण भरोसा दिलाकर बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा और किसी और बाद में शादी करने का शगुन ले लिया। फिलहाल अजयगढ़ पुलिस ने युवती की शिकायत पर बलात्कार तथा दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *