कई भाजपा नेता मेरे संपर्क में- कमलनाथ

भोपाल,प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता का सूखा समाप्त करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके कमलनाथ जहां पीसीसी चीफ बनने के बाद पूरी तरह एक्शन में आ गये हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एक्शन मोड में आये कमलनाथ ने बुधवार रात विधायकों से वन टू वन चर्चा […]

हेमंत कटारे हनी ट्रेप मामले में नया खुलासा पीड़िता ने कहा,”हेमंत ने नहीं किया रेप,अरविंद भदौरिया ने रची थी साजिश”

भोपाल,तीन माह पहले कांग्रेस विधायक हेमत कटारे पर रेप के आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वाली युवती ने अब एक नया खुलासा किया है। अपने पुराने आरोपों से पलटते हुए युवती ने कहा कि हेमंत कटारे ने उसका शोषण नहीं किया। यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। कटारे का राजनीतिक करियर खराब करने के लिए […]

शिवराज बोले- मैं जा रहा हूं, सीएम की कुर्सी खाली है, कोई भी बैठ सकता है

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। गुरुवार को उनका यह बयान उस वक्त सामने आया जबकि वे दिल्ली से लौटकर आनंद संस्था के व्याख्यान कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम से विदा लेते हुए कहा कि दुनिया में कोई भी परमानेंट नहीं, अब मैं तो जा रहा हूं, […]

30 फीसदी कम मिला बजट जो जरूरी है अब उसी की तैयार होगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट

छिंदवाड़ा,जंगलों में कराए जाने वाले कार्यो के लिए मिलने वाले त्रिमासिक बजट में शासन ने 70 फीसदी की कटौती कर दी है। बजट में हुई कटौती ने विभागीय कार्यो को लेकर अधिकारियों को मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। वन विभाग में वर्ष 2017- 18 के लिए बनी कार्ययोजना के कार्य अभी अमल तक […]

जिन्ना ने देश का बंटवारा किया,उसका गुणगान बर्दाश्त नहीं – योगी

लखनऊ,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन्ना ने हमारे देश का बंटवारा किया है और भारत में जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कर्नाटक दौरे से पूर्व एक निजी चैनल से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि एएमयू में जिन्ना की तश्वीर मामले में जांच के आदेश दिए […]

शीर्ष न्यायपालिका की आजादी से समझौता हो चुका है- अरुण शौरी

नई दिल्ली,पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी ने कहा है कि भारत की शीर्ष न्यायपालिका की आजादी दांव पर नहीं है,बल्कि इससे समझौता किया जा चुका है। एक न्यूज चैनल से उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले एक साल में बेंच फिक्स किए गए हैं, उससे लगता कि उन्होंने कार्यपालिका को खुश करने […]

योगी से मेरी लड़ाई,अमित शाह को करना होगा सुलह : राजभर

बलिया, अपने ही गठबंधन वाली उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ समय-समय पर बयानबाजी करने वाले सूबे के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि इस लड़ाई का फैसला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को करना होगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बुधवार को […]

दलितों को भी अपने घर पर भोजन पर बुलाएं भाजपा नेता : संघ

लखनऊ,उत्तरप्रदेश में भाजपा के मंत्रियों और नेताओं का दलितों के घर जाकर रात्रिभोज करने का कार्यक्रम जारी है। हालांकि इस लेकर विवाद भी हो रहे हैं क्योंकि हाल ही में राज्य सरकार के एक मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कह दिया कि जिस तरह श्रीराम ने शबरी के घर बेर खाकर उस धन्य किया था […]

धर्म संकट में देवगौड़ा राहुल ने पूछा कर्नाटक को बताएं किस तरफ हैं आप

बेंगलुरु,कर्नाटक विधानसभा चुनाव की चुनावी जंग में संभावित ‘किंगमेकर’ माने जा रहे जनता दल सेक्युलर के चीफ और पूर्व पीएम देवगौड़ा ने दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों, कांग्रेस और बीजेपी को धर्मसंकट में डाल दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पिछली रैली में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए देवगौड़ा की तारीफ की,तो जवाब में […]

न्यूयॉर्क में टली नीरव मोदी की दो कंपनियों की नीलामी

नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक स्कैम के आरोपी नीरव मोदी की कंपनियों की नीलामी में एक बड़ा मोड़ आया है। गुरुवार को न्यूयॉर्क में नीरव मोदी की तीनों कंपनी की नीलामी होनी थी, लेकिन अंतिम समय में दो कंपनियों की नीलामी टल गई है। जबकि तीसरी […]