थरूर को आरोपी बनाएं या नहीं, 5 को फैसला

नई दिल्ली, सुनंदा पुष्कर मौत केस में कांग्रेस सांसद शशि थरूर आरोपी के तौर पर समन भेजा जाए या नहीं। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को इसे लेकर 5 जून तक फैसला सुरक्षित रखा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट में सुनंदा के पति शशि थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने और पत्नी के साथ क्रूरता का आरोपी बनाया है। पिछले दिनों थरूर ने चार्जशीट को हास्यास्पद बताते हुए इसे चुनौती देने की बात कही थी। बता दें कि सुनंदा दिल्ली के एक लग्जरी होटल में जनवरी, 2014 को मृत पाई गई थीं। थरूर के वकील ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट समर विशाल की कोर्ट में कहा, समझ में नहीं आता कि क्यों पुलिस ने इसे आत्महत्या के लिए उकसाने और पत्नी के साथ क्रूरता का मामला बनाया है। क्या उनके सोशल मीडिया पोस्ट को मौत से पहले बयानों के तौर पर लिया जा सकता है? सुनंदा पुष्कर की मौत जहर की वजह से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *