8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही सोनम,शादी में मैडम तुसाद म्यूजियम भी शामिल

मुंबई,जवां दिलों की धडकन बालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम भी दुल्हनिया बनने जा रही सोनम के लिए तैयारियां कर रहा है। दरअसल अप्रैल में ही दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनिल कपूर का मोम का पुतला लगा था, जिसे ब्लू सूट पहनाया गया था, लेकिन अब अनिल की बेटी सोनम की शादी को देखते हुए मैडम तुसाद म्यूजियम ने उसे एक फेस्टिव लुक दिया है। अनिल कपूर के पुतले को काले रंग के सूट के साफा पहनाया और माला पहनाई गई है। साथ ही उनके पास दो ढोल वाले भी खड़े किए गए हैं। देखकर लगता है मानों अनिल उनके साथ भांगड़ा कर रहे हों। बता दें कि सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन और दोस्त आनंद आहूजा के साथ शादी कर रही हैं और सारी रस्में 7 मई से शुरू हो जाएंगी। संगीत की तैयारियां भी जोरों पर हैं, जिसके लिए अनिल कपूर के अलावा जाह्नवी कपूर, करण जौहर और अर्जुन कपूर रिहर्सल कर रहे हैं। सोनम की शादी की हर रस्म के लिए एक अलग ड्रेस कोड भी डिसाइड किया गया है। जहां मेहंदी की रस्म के लिए ड्रेस कोड वाइट शेड्स होगा, वहीं शादी के लिए गेस्ट से इंडियन ट्रडिशनल आउटफिट्स को पहनने के लिए कहा गया है। वहीं शादी के बाद रात को डांस और म्यूजिक की रिसेप्शन पार्टी के लिए इंडियन या वेस्टर्न फॉर्मल कोड रखा गया है। बॉलिवुड की तमाम हस्तियां इस ग्रैंड शादी में शामिल होने की तैयारियों में जुटी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *