अस्पताल में तूफान पीड़ितों से हालचाल पूछ वापस लौटे योगी

आगरा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तूफान पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए आज एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां भर्ती कुल 21 मरीजों से उन्होंने हालचाल पूछा। उन्होंने उनके उपचार के बारे में भी जानकारी ली। एक बेड पर गंदी चादर बिछी देखी तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को जम कर फटकार लगाई। इसके बाद आगरा जिला अस्पताल पहुंचे और फिर मरीजों का हालचाल लिया। आपको बता दें कि बुधवार को आए तेज तूफान ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक से अपने कार्यक्रम स्थगित कर शुक्रवार को रात 9।37 बजे आगरा पहुंच गए।
बुधवार को 132 किमी की रफ्तार से आए तूफान में जिले में 55 मौतें हो गईं। इससे सरकार तक हिल गई। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। वहीं कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रदेश के सीएम ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कर्नाटक के अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ से उनके आने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री प्राइवेट वायुयान से शुक्रवार की रात 9।37 बजे हुबली एयरपोर्ट कर्नाटक से चलकर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कार द्वारा सर्किट हाउस गए। रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार की सुबह 9 से 10 बजे तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सुबह 10।30 से 11।30 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को दोपहर 12।05 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
काबीना मंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल सीएम से मिलने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। सीएम से मुलाकात करने के बाद बघेल कैराना के लिए रवाना हो गए। खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल भी सर्किट हाउस पहुंचे। सीएम के हवाई सर्वेक्षण को देखते हुए जिला प्रशासन ने खेरागढ़ में हेलीपैड तैयार कराया है। यहां सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड कर सकता है। उनके पीडि़त परिवारों से मुलाकात को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *