घूस लेने के मामले में रेलवे के तीन अधिकारी बर्खास्त होंगे

नई दिल्ली, कथित तौर पर तीन लाख रुपये घूस लेने के मामले में उत्तरी रेलवे के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच करायेगा। यह रिश्वत रेलवे ‘यात्री टिकट सुविधा केंद्र’ के संचालकों से ली गई। सूत्रों की माने तो अपनी टिकट प्रणाली का विस्तार करने के लिए रेलवे ने 2014 में ‘यात्री टिकट सुविधा केंद्र’ (वाईटीएसके) शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उन अधिकारियों में से एक नई दिल्ली में वरिष्ठ विभागीय वाणिज्यिक प्रबंधक हैं। अगर इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है, तो इनको पद से निष्कासित कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी को इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तीनों अधिकारियों ने पूरे जोन में इन केंद्रों का आधुनिकीकरण और संचालन के लिए लाइसेंस देने के लिए रिश्वत की मांग की थी, जब वे सभी दिल्ली में कार्यरत थे। सूत्रों ने बताया कि लोहानी को कथित आरोपियों के खिलाफ सबूत के तौर पर ऑडियो और वीडियो क्लिप दिए गए थे, जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने जांच कराने का निर्णय लिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उक्त अधिकारियों को बर्खास्त किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *