नई दिल्ली,पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की एयरसेल-मैक्सिस मामले गिरफ्तारी 10 जुलाई तक नहीं होगी । इस मामले में विशेष अदालत ने कार्ति को जांच में सहयोग करने और अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया है। अदालत ने 24 मार्च को कार्ति को मामले में गिरफ्तारी से राहत देते हुए 16 अप्रैल तक की अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर दो मई तक कर दिया गया था।
इसे बीच प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में और समय की मांग करते हुए अदालत से मामले को अगली सुनवाई के लिए दो जुलाई के बाद सूचीबद्ध करने का आग्रह किया है। इस तारीख को सर्वोच्च न्यायालय में भी इस मामले की सुनवाई होने वाली है।
कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक