भोपाल 8वीं हॉकी इंडिया बालक एवं बालिका नेशनल प्रतियोगिता के लिए हॉकी भोपाल की टीमों की घोषणा कर दी गई है। इस आशय की जानकारी हॉकी भोपाल के संयुक्त सचिव मोहम्मद आफाक ने दी।
बालक टीम का कप्तान मो. अल्तमस एवं बालिका टीम का कप्तान खुशबू को बनाया गया है। हॉकी भोपाल के अध्यक्ष नवाब रजा के निवास पर चेयरमेन महेन्द्र सिंह चौहान ने बालक एवं बालिका टीम के खिलाडिय़ों को किट वितरित की एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हॉकी भोपाल के सचिव मोहम्मद अमीन उपाध्यक्ष फीरोज खान, सईद उल्लाह एवं चयन समिति के सदस्य खालिद यार, मोहम्मद नईम तथा अंजुम अली भी उपस्थित रहे।
टीमें इस प्रकार है-
बालक: मो. अल्तमस (कप्तान), रमनदीप, जय राठौर, अमित, इमाद उद्दीन, जीशान, इनाम उर रहमान, मुश्ताक अहमद, राजीव, अनस मो., साहिब उर रहमान, अनजर उर रहमान, समीर अहमद, नदीम उद्दीन, अमान खान, काशिफ, अदनान तथा मो. मुर्तजा। कोच: शादाब खान, मैनेजर: शाहवर खान, फीजियो: रफीक खान।
बालिका: खुशबू (कप्तान), दीपशिखा, अमरीन, नंदिनी, सना, शिवांगी, सरस्वती, साक्षी, कंचन, सोनी लाडवाल, प्रियंका, ममता, स्वाति, शाहीन, महिमा, इरम, एल. चानू तथा मनीषा। मैनेजर: प्रीति नायडू, कोच: साजिद नूर, ट्रेनर: रईस अहमद तथा फीजियो: बुशरा खान।