फिर सामने आया कास्टिंग काउच का जिन्न

मुंबई,बॉलीवुड में एक बार फिर कास्टिंग काउच का जिन्न सामने आ गया है। हाल में कुछ दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों ने आरोप लगाया था कि फिल्मों के बदले उनका शारीरिक शोषण हुआ है तभी से यह मामला गरमाया हुआ है। वहीं इसके बाद मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। सरोज ने दरअसल, कास्टिंग काउच को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा था, ‘ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे खेद है।
दक्षिण भारत की इस अभिनेत्री श्री रेड्डी के बयान की वजह से भारत की फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बहस शुरु हो गयी है। श्रुति ने कास्टिंग काउच पर बात रखने के लिए सरोज की भाषा का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उनका (सरोज) इरादा सही है, लेकिन उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है।
सरोज के बयान पर बढ़ा विवाद
सरोज ने कहा था, ये सब तो पहले से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है पर इंडस्ट्री में लड़की को को रेप करके छोड़ नहीं देते, रोजी-रोटी भी देते हैं। इसलिए सिर्फ फ‍िल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए। वैसे भी ये सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्‍या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर तुम्‍हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्‍ट्री में बेचने की क्‍या जरूरत है। हर क्षेत्र में ऐसा होता है इसलिए केवल फिल्म जगत को निशाना बनाना गलत है।
बॉलीवुड में कास्ट‍िंग काउच पर लंबे समय से बहस जारी है। कई अभिनेत्रियों ने भी इसे स्वीकारा है। रिचा ने तो यह तक कहा था कि मैंने स्वयं कास्‍ट‍िंग काउच जैसी बातों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि नाम उजागर करने पर काम मिलना बंद हो जाता है, इसलिए कोई भी ऐसे लोगों का नाम नहीं लेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *