इंदौर, धार के आबकारी अधिकारी पराक्रमसिंह चंद्रावत के इंदौर निवास पर आज लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। प्रथम दृष्टया आबकाररी अधिकारी चंद्रावत 5 सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का मालिक निकला है। अधिकारी पराक्रमसिंह चंद्रावत शहीद टीआई नरेंद्र सिंह चंद्रावत का बेटा है। पिता के शहीद होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजययिंह के कार्यकाल में पराक्रमसिंह को नियम तोड़कर नौकरी मिली। पता चला कि पराक्रमसिंह ने सीधे आबकारी अधिकारी की नौकरी लेने आवेदन दिया था। अभी तक गजट में इसका नोटिफिकेशन नहीं होना बताया जा रहा है।
लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि धार के सहायक आबकारी अधिकारी पराक्रमसिंह चंद्रावत के पास अरबों की काली कमाई है। छापे हेतु एसपी दिलीप सोनी ने टीमें बनाई। इस टीम ने आज सुबह छह बजे एक साथ छापे की कार्यवाही की, जिसमें 34, बीजी-स्कीम-74 में चंद्रावत के घर पर छापा मारा। यहां पर मर्सिडीज कार के अलावा चार फोर व्हीलर मिली है। सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, बीमा पॉलिसी, खातों का पता लगा है। चंद्रावत के दो पेट्रोल पंप है। पहला सयाजी होटल के सामने जो मां के नाम है और दूसरा स्टार चौराहे पर है जो पत्नी के नाम है। जावरा में वेयर हाऊस है। साथ ही बीसीएम हाईट्स में दुकानें है। 2003 में उन्हें नौकरी मिली थी और सोलह साल में काली कमाई का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया। अभी तक पांच सौ करोड़ रूपए की संपत्ति का अनुमान लगाया गया है। चंद्रावत के पिता नरेंद्रसिंह टीआई थे और डेढ़ दशक पहले महू में गुंडे रमेशनाथ से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी मौत के बाद ही बेटे को अनुवंâपा नियुक्ति दी गई जिसमें नियम-कायदे शिथिल कर दिए गए। आज की कार्यवाही में जावरा वेयर हाउस के दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है। धार ऑफिस को खोला जा रहा है। इसके अलावा दोनों पेट्रोल पंपों के हिसाब-किताब की सारी फाइलें जब्त कर ली है। यहां पर भी करोड़ों का हिसाब मिला है। घर में 10 लाख नकद और एक करोड़ के जेवर मिले हैं। चंद्रावत के तीन बच्चे हैं एक लड़का और दो बेटी है। सोलह साल की नौकरी में इतनी कमाई नहीं है जितनी संपत्ति मिली है।
चंद्रावत विदेश घूमने में भी माहिर है और पहले ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने दुबई यात्रा बिना अनुमति की है। इसलिए 10 मई को वे अमेरिका जाने के पहले सरकारी अनुमति चाहते थे। लेकिन पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने छापा मार दिया।
धार के आबकारी अधिकारी के घर छापा,5 सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला