वरुण हैं भाग्यशाली अभिनेता

मुंबई,अभिनेता वरुण धवन बॉलीवुड बेहद भाग्यशाली हैं अब तक उनकी एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं हुई। इसके साथ ही बिना किसी संघर्ष के फिल्में मिल गयीं। वरुण ने साल 2012 में फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद से पिछले 6 सालों में उन्होंने जितनी भी फिल्में की वो सभी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। वह आजकल मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वरुण धवन ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की। इसके बाद इंग्लैड के नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया था।
सभी फिल्में हुई हैं हिट
वरुण को बॉलीवुड में प्रवेश के लिए संघर्ष भी नहीं करना पड़ा क्योंकि उनके पिता फिल्म निर्देशक डेविड धवन हैं। फिल्मी परिवार से आने वाले वरुण को फिल्म तो आसानी से मिल गई, पर लगातार हिट फिल्में देकर उन्होंने अपनी मेहनत और योग्यता भी साबित कर दी है।
वरुण अपनी पहली ही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आए। इस फिल्म में उनके लुक ने दर्शकों को अपना दीवाना बना डाला। पहली फिल्म के लिए उन्हें फेवरेट मेल डेब्यू कैटेगरी में लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स मिला। बाद में ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ जैसी बहुचर्चित फिल्मों से उनकी लोकप्रियता एकदम से बढ़ गयी।
वरुण एक लोकप्रिय अभिनेता तो बन चुके थे, लेकिन समीक्षकों की नजरों में वह एक हंसी मजाक और कॉमेडी करने वाले हीरो मात्र बनकर रह गये हैं जिसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो चलती थीं, लेकिन समीक्षकों की नजरों में अदाकारी के मामले में वरुण अब भी काफी पीछे थे।
‘बदलापुर’ से बदले नजर आये
इसके बाद 2015 में निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘बदलापुर’ में वरुण एकदम बदले नजर आए। इस फिल्म में वरुण ने अपने चॉकलेटी हीरो के नकाब को उतार फेंका और समीक्षकों की नजरों में भी अपनी अदाकारी साबित की। कॉमेडी करते करते अचानक वरुण अपनी बीवी की मौत का बदला लेने लगे। इस फिल्म में उनकी गंभीर भूमिका से उनके प्रशंसक भी हैरान हो गये।
‘बदलापुर’ के बाद वरूण धवन 2015 में ही दो और बड़ी फिल्मों में नज़र आए। ये फिल्में थीं ‘एबीसीडी 2’ और ‘दिलवाले’। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके बाद 2016 में वरूण ‘ढ़िशूम’ में नज़र आए। 2017 में वरूण ने आलिया भट्ट के साथ ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म की जिसने धमाकेदार कमाई की।
बनना चाहते थे रेसलर
बचपन में वरुण धवन रेसलर बनना चाहते थे। डब्ल्यू डब्ल्यू ई के दिग्गज रेसलर द रॉक (ड्वेन जॉनसन) उनके पसंदीदा रेसलर हैं।
फिल्म ‘अक्टूबर’ में वरुण धवन और बनिता संधू ने मुख्य भूमिका निभाई। ‘अक्टूबर’ में वरुण की अदाकारी को देखकर फिल्म समीक्षकों को भी अपनी राय बदलनी पड़ी। ‘अक्टूबर’ जैसी गंभीर फिल्म से भी वरुण ने दिखाया है कि वरुण ने दिखाया कि वो अपनी अदाकारी की वजह से इंडस्ट्री में टिके हैं। वरुण फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं लेकिन फिल्म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ और ‘कलंक’ से उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *