उदिता गोस्वामी ने निकलवाई थी पति मोहित सूरी की काल डिटेल्स

मुंबई, मुंबई में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के मामले में चल रही पुलिस जांच में बुधवार को पुलिस ने पूर्व बॉलिवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के बयान दर्ज किए। पुलिस को जांच में पता चला था कि सीडीआर केस में उदिता के पति और निर्देशक मोहित सूरी की कॉल डिटेल भी निकाली गई थी। इन काल […]

बाराती गाड़ी पेड़ से टकरायी, नौ की मौत

रांची,झारखंड के चतरा जिले के सदर थानाक्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में नौ बारातियों की मौत हो गयी, जबकि ग्यारह अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन को घायलों के त्वरित और […]

कुर्सी पर बैठने के विवाद में भिड़े दरोगा जी, एक दूसरे की फाड़ी वर्दी

गाजियाबाद, विजय नगर थाने में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो दरोगा आपस में भिड़ गए। कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। उन्होंने एक दूसरे की वर्दी फाड़ डाली। उन्हें आपस में लड़ते देख थाने पहुंचे फरियादी वहां से भाग खड़े […]

कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने,सिंधिया को बनाया प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष

भोपाल,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्रकार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी कमलनाथ और सिंधिया के कंधों पर होगी। आज सुबह कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी […]

आसाराम जेल में रात भर करवटें बदलता रहा, नहीं आई नींद

जोधपुर,नाबालिग से बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सजा पाने वाले आसाराम की नई पहचान अब कैदी नंबर 130 के तौर पर होगी। जानकारी के मुताबिक फैसले बाद आसाराम जेल में पहली रात बेचैनी में गुजारी। आसाराम पिछले चार साल आठ महीने से जोधपुर की सेंट्रल जेल में विचाराधीन क़ैदी के तौर पर बंद […]

तेल-गैस और कोयले के 20 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

मुंबई, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और कोयला जैसे ईंधन की कीमतें इस वर्ष 20 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है तथा इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। विश्वबैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत जैसे देशों पर इन जिंसों की कीमतें बढ़ने […]

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

रीवा, रीवा जिले के काटी गांव के निवासी किसान गुरु प्रसाद पटेल ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने जहर पीने के बाद किसान को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का […]

जीएसटी के बाद शक्कर में सेस लगाने की तैयारी

नई दिल्ली, वित्त मंत्रालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में शक्कर में 124 रुप्या प्रति क्विंटल का सेस लगाने पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी लगाने के बाद अन्य करों को खत्म करने का वायदा किया था, किंतु केंद्र और राज्य सरकारें अपने […]

दिल्ली मेट्रो की पार्किंग फीस में 50 % की वृद्धि

नई दिल्ली,दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) एक बार फिर अपने पार्किंग शुल्क में वृद्धि करने जा रही है। पार्किंग शुल्क में होने वाली यह वृद्धि आगामी एक मई से लागू होगी। दिल्ली मेट्रो ने सभी प्रकार के दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की […]

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की ताजपोशी कराने भोपाल आ रहे हैं अमित शाह

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने औपचारिक रूप से 18 अप्रेल को अपना पदभार ग्रहण कर लिया था, किंतु उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को जो जानकारी मिली है। उसके बाद चिंतित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की ताजपोशी के लिए स्वयं भोपाल आ रहे हैं। सूत्रों से […]