आसाराम जेल में रात भर करवटें बदलता रहा, नहीं आई नींद

जोधपुर,नाबालिग से बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सजा पाने वाले आसाराम की नई पहचान अब कैदी नंबर 130 के तौर पर होगी। जानकारी के मुताबिक फैसले बाद आसाराम जेल में पहली रात बेचैनी में गुजारी। आसाराम पिछले चार साल आठ महीने से जोधपुर की सेंट्रल जेल में विचाराधीन क़ैदी के तौर पर बंद था लेकिन दोषी साबित होते ही जेल में बंद आसाराम के दिन और रात बदल गए जाएंगे। आसाराम पर फैसला आते ही महाराष्ट्र के अकोला में आसाराम के आश्रम में तोड़फोड़ की गई। संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने आसाराम के फोटो फाड़े, बैनर भी हटाए. आसाराम को जेल में घर का बना खाना भी मिल जाता था अब जेल का खाना खाना पड़ेगा। अब तक अपने कपड़े पहन सकता था, अब जेल के कपड़े पहनने पड़ेंगे. अभी तक आसाराम को जेल के अंदर किसी तरह का काम भी नहीं करना पड़ता था लेकिन अब करना पड़ेगा।
आसाराम का एक ख़ास सेवक प्रकाश उनके साथ जेल में बहाने से साथ रह रहा था लेकिन अब प्रकाश बरी हो गया है। आसाराम का दूसरा सेवक शरद चन्द्र आसाराम के पास पहुंच जाएगा क्योंकि उसे भी इस मामले में बीस साल की सजा सुनाई गई है। आसाराम को अपनी सज़ा के निलम्बन और ज़मानत अर्ज़ी हाई कोर्ट में दायर करने का क़ानूनी अधिकार हासिल है लेकिन अगला वकील कौन होगा ये तय नहीं है। पीड़ित के पिता ने कहा कि अब इंसाफ मिला है. जिन गवाहों की हत्या की गई थी उनकी आत्मा को आसाराम की सजा से शांति मिलेगी. पीड़िता यूपी की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *