जीएसटी के बाद शक्कर में सेस लगाने की तैयारी

नई दिल्ली, वित्त मंत्रालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में शक्कर में 124 रुप्या प्रति क्विंटल का सेस लगाने पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी लगाने के बाद अन्य करों को खत्म करने का वायदा किया था, किंतु केंद्र और राज्य सरकारें अपने वायदे से पीछे हट रही हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 मई को होने वाली बैठक में शक्कर पर अतिरिक्त कर के रूप में 124 रुपए प्रति क्विंटल लगाने की तैयारी की जा रही है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में रिटर्न फाइलिंग को सरल बनाने सिंगल फॉर्म व्यवस्था लागू करने और जीएसटीएन को सरकारी कंपनी में बदलने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *