हेमन्त कटारे का मामला कांग्रेस पार्षदों से भी होगी पूछताछ, एसआईटी कर सकती है कटारे को गिरफ्तार

भोपाल,कांग्रेस विधायक हेमन्त कटारे के ब्लेक मेलिंग मामले में जहां एसआईटी जल्द ही कांग्रेस पार्षद गिरीश शर्मा सहित कांग्रेस नेता कृष्णा धाड़गे से पूछताछ करेगी। वहीं कटारे पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में एसआईटी जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। पूरे मामले की जांच कर रही, एसआईटी के चीफ एसपी साउथ राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि हेमन्त कटारे ब्लैक मेलिंग में बीते दिनों मीडिया में खबरे आई थी कि फरार आरोपी विक्रमजीत का कहना है कि उसे कांग्रेस नेता गिरीश शर्मा और कृष्णा धाड्गे ने हेमन्त कटारे से मिलवाया था। इस विन्दु के आधार पर एसआईटी दोनों कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए जल्द ही तलब कर सकती है। गौरतलब है कि ब्लैक मेलिंग मामले में एसआईटी को फरार आरोपी विक्रमजीत की भी तलाश है, जिसकी गिरफ्तारी और पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते है। वहीं हेमन्त कटारे के खिलाफ छात्रा द्वारा दर्ज कराये गये दुष्कर्म के मामले में भी एसआईटी की जांच जल्द पूरी होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक जांच पूरी होते ही एसआईटी हेमंत कटारे की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर देगी। वहीं अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होते ही उसके आधार पर हेमंत कटारे को गिरफ्तार किया जावेगा।

युवती ने फिर की पीसी
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे मामले में जेल से रिहा होने के बाद युवती ने बड़े खुलसे किये थे। शनिवार को एक बार फिर युवती ने मीडिया से रूबरू हुई। युवती ने कहा है कि मेरे बारे में बिना कुछ जाने ज्योतिरादित्य ने मुझे आरोपी क्यों कहा। एक बार मेरे बारे में जान लेते। मेरा पक्ष सिंधिया एक बार सुन ले या न्यायालय का फैसला आने तक कुछ न कहें। युवती ने कहा कांग्रेस के बहुत सारे नेताओ से बात हुई है। अगर मैं ब्लैकमेलर हूं तो सब पीडि़त सामने आ जाएं। युवती ने कहा कि विधायक हेमंत कटारे से पीडि़त और भी लड़कियां हैं। हेमंत के मोबाइल और इस मामले की जांच हो तो और बड़े खुलासे हो सकते है और भी कई नेता है जो ऐसे कामों में शामिल हैं। मामले की सीबीआई की जांच की जाए।

सिंधिया को पत्र, कहा रेपिस्ट का साथ न दें
युवती ने पत्रकारों से कहा है कि उसने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। पत्र में युवती ने सांसद सिंधिया को लिखा है कि वह गुनहगार का समर्थन न करें। युवती का कहना है कि चूंकि विधायक हेमंत कटारे कांग्रेस पार्टी का है। मामला लाइमलाइट में आने के बाद हेमंत कटारे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से जरूर मुलाकात की होगी। युवती का कहना है कि मुलाकात के दौरान हेमंत कटारे ने सांसद सिंधिया के साथ अपना बचाव करते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए होंगे। उन्होंने सांसद सिंधिया से मांग की है कि वह हेमंत कटारे की बातों पर भरोसा बिल्कुल न करे। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। मीडिया के सवाल पर युवती ने कहा कि वह चाहती है कि इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए। सीबीआई की जांच के बाद हेमंत कटारे से जुड़े कई अन्य बड़े लोगों की पोल खुल सकती है। युवती ने मांग की है कि हेमंत कटारे के मोबाइल फोन, लैपटॉप और पर्सनल चीजों की जांच से उसकी असलियत सामने आएगी। वह कोर्ट में सही समय पर ऐसे सबूत पेश करेगी, जो हेमंत कटारे को दोषी साबित करेंगे। वही युवती ने यह भी कहा कि उसका विक्रमजीत सिंह से कोई लेना-देना नहीं है और वह किसी के दबाव में आकर हेमंत कटारे पर आरोप नहीं लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *