नई दिल्ली,पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर की बेटी सारा को तंग करने वाले आरोपी आरोपी देवकुमार मैती ने जो बयान दिया उस बयान ने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया। सारा को परेशान करने वाले आरोपी ने बताया कि वो उससे प्यार करता हूं,वो ही मेरी पत्नी बनेगी।जब पत्रकारों ने पूछा कि सारा तेंदुलकर से क्यों शादी करना चाहते हो तो आरोपी देवकुमार कहा कि आकाश में चमकी बिजली ने मुझे सारा से शादी करने के संकेत दिए। जब आरोपी देबकुमार से पूछा गया कि सारा से प्यार कैसे हुआ तो उसने अपनी भाषा में जवाब देकर कहा,टीवी पर देखकर।’आरोपी ने आगे कहा, मैंने आसमान में देखकर पूछा, क्या सारा तेंदुलकर मेरी पत्नी बनेगी? तो बिजली कड़की,और मुझे मेरा जवाब हां में मिल गया।
इतना ही नहीं हैरान कर देने वाली बात है कि आरोपी को 2011 से सारा से प्यार है। तब सारा की उम्र 13 साल थी। आरोपी ने अपनी कलाई पर भी एक टैटू बनवाया है,जिसमें ‘देब और सारा’ लिखा हुआ था। पत्रकारों के सारे सवालों के जवाब देते हुए उसकी जुबां बिल्कुल नहीं लड़खड़ाई। यह पूछने पर कि राष्ट्रीय आइकॉन की बेटी को प्रपोज करने का हौसला कहां से आया तो देब का जवाब सुनिए,नांव,ट्रेन सब मेरे सामने रूक जाती हैं। मैं भी वर्ल्ड में बेस्ट हूं। इसके साथ ही उसने बताया कि सचिन तेंदुलकर के ऑफिस का फोन नंबर अपने एक रिश्तेदार से लिया। जिसके बाद उसने 20-25 कॉल किए और अपनी भाषा में यही कहा कि वह सारा से शादी करना चाहता है।
क्या है मामला?
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मिली पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का युवक सारा को बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था और सारा से शादी करना चाहता था। युवक ने सारा को कई बार फोन किया, भद्दे कमेंट किए इतना ही नहीं वो सारा को किडनैप करने की धमकी भी दे रहा था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। वहीं युवक के परिवार का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन सही नहीं है।
सचिन की बेटी सारा के पीछे पड़ा सिरफिरा आशिक,पुलिस ने किया गिरफ्तार