सिवान, सिवान में कचहरी स्टेशन निकट दाहा नदी पर बने एक पुल पर रेल लाइन पार कर रहे पांच लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे में मरने वाले सभी लोग गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि सिवान जिले के करबला स्थित मज़ार से आज सुबह कुछ लोग कचहरी स्टेशन जा रहे थे। वे रेल लाइन पार कर रहे थे। घने कोहरे की वजह से उन्हें सामने से आ रही ट्रेन नहीं दिखाई दी और वे उसकी चपेट में आ गए। जिला प्रशासन ने दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे पटना के पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है।
ट्रेन की चपेट में आ कर पांच लोगों की मौत