बॉक्सर हत्याकांड में कसरत सीखने वाली युवतियों पर जा रहा शक

नई दिल्ली,पुलिस को नोएडा की एवीजे हाइट्स सोसाइटी में बॉक्सर जितेंद्र मान की हत्या में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को पता चला कि जितेंद्र मान जिम के अलावा घर पर भी फिटनेस की ट्रेनिंग देते थे। ट्रेनिंग लेने के लिए कई युवक व युवतियां उनके घर आते थे। इसके चलते पुलिस को कसरत सीखने वाली कुछ युवतियों पर शक है। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला कि जितेंद्र की 3 लड़कियों से दोस्ती थी। दिल्ली के अलीपुर गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर रहे जितेंद्र मान की एवीजे हाइट्स सोसाइटी में गोली मारकर हत्या कर की थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने जितेंद्र का शव उनके फ्लैट से बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
– क्या है मामला
पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि जितेंद्र जिम के अलावा घर पर भी कुछ युवक-युवतियों को कसरत सीखाते थे। पुलिस का शक घर पर फिटेनस के गुर सीखने वाली युवतियों पर है। 4 घंटे की फुटेज में कैद हैं हमलावरपुलिस को जांच में पता चला है कि 10 जनवरी को 1-5 बजे के बीच हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई है। चार घंटे की फुटेज में हमलावर छिपे हैं जिनकी पहचान की है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के मुताबिक हत्या की वारदात 10 जनवरी को 1-5 बजे के बीच की है। दरअसल इस बीच जितेंद्र का मोबाइल बंद हुआ था। पुलिस इन चार घंटे की फुटेज में छिपे हमलावरों को तलाश रही है। पुलिस की माने तो लिफ्ट में लगे कैमरे की क्वालिटी अच्छी नहीं होने की वजह से कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है लेकिन पुलिस पूरे ध्यान से फुटेज दिख रही है। इसके अलावा हमलावरों तक पहुंचने के लिए मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *