मुंबई पब हादसे में वन अबव रेस्टोरेंट के 2 मैनेजर गिरफ्तार,मालिकों की तलाश

मुंबई,मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल पब हादसे में आरोपियों पर शिकंजा कसा जाने लगा है. सोमवार को पुलिस ने इस संबंध में 1 अबव रेस्टोरेंट के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है. इस केस में एफआईआर होने के बाद ये पहली गिरफ्तारी है. 29 दिसंबर को हुए इस अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी.अग्निकांड के आरोप में रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद अब दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है. दो मैनेजरों के अलावा महेंद्र सांघवी को भी पकड़ा गया है. महेंद्र सांघवी 1 एबव रेस्टोरेंट मालिक के अंकल हैं. पुलिस इस मामले में रविवार को रेस्त्रां मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में मालिकों के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें भोइवाड़ा की एक अदालत में पुलिस ने पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर छोड़ दिया गया. ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को तड़के कमला मिल्स परिसर में स्थित पब में भीषण आग लगने के बाद पुलिस ने इसके मालिकों- हितेश सांघवी और जिगर सांघवी, सह मालिक अभिजीत मनका और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था. सांघवी बंधुओं के खिलाफ कल लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. हालांकि, 1 एबव ने खुद को बेकसूर बताया है. उसकी तरफ से बाकायदा इस संबंध में प्रधानमंत्री को खत भी लिखा गया, जिसमें मोजोस बिस्ट्रो को असली जिम्मेदार बताया गया. इस बीच, आग लगने के मामले की जांच कर रही एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने 27 चश्मदीदों का बयान दर्ज किया है और वे और गवाहों की तलाश में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *