आतंक पर रोक के बाद ही पाक से क्रिकेट सीरीज संभव : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली,विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद और गोलीबारी बंद नहीं कर देता, तब तक उसके साथ किसी भी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की संभावना नहीं है।
बैठक में सुषमा ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रस्ताव किया था कि दोनों देशों को 70 साल से अधिक आयु के बंदियों अथवा महिलाओं या अस्थिर दिमाग वाले लोगों को संबंधों के मानवतावादी पहलू के अनुरूप छोड़ रिहा कर देना चाहिए। बता दें कि सुषमा ने यह बात विदेश मंत्राालय संबंधित संसद की सलाहकार समिति से एक बैठक के दौरान कही। बैठक में विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर एवं विदेश सचिव एस जयशंकर भी मौजूद थे।
बैठक का एजेंडा ‘पड़ोसियों के साथ संबंध’ के दौरान बैठक में मौजूद सदस्य ने बताया कि भारत-पाक क्रिकेट श्रृंखला किसी निष्पक्ष स्थल पर कराये जाने से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में सुषमा ने संकेत दिया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद एवं गोलीबारी बंद नहीं कर देता, ऐसा होने की संभावना नहीं है।
उन्होंने सुषमा के हवाले से बताया कि आतंकवाद एवं क्रिकेट साथ साथ नहीं चल सकते हैं। बैठक में सदस्यों ने मंत्रालय से हाल में संपन्न मालदीव-चीन मुक्त व्यापार संधि एवं दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी एवं इसके कारण भारत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सवाल पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *