लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं से सम्बन्धित विषयों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उत्पीड़न से बचाव, सामाजिक जागरूकता के प्रति संवेदनशील बनाने तथा स्वचछता अभियान में महिलाओं को सहभागी बनाने के लिए लखनऊ में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करेगा।
ये जानकारी देते हुए उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव, सुश्री गरिमा यादव ने बताया कि इस सिलसिले में लखनऊ में विविध स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा।सदस्य सचिव ने अवगत कराया है कि ये आयोजन प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी उन्हें रोचक तरीके से उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे हैं।