मूर्धन्य पत्रकार और कवि महेश श्रीवास्तव सरस्वती सम्मान से सम्मानित

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव को सरस्वती सम्मान से विभूषित किया । नगर निगम भोपाल द्वारा सरस्वती सम्मान प्रभावशाली पत्रकारिता, लेखक से समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले कवि को सम्मानित करने के लिये स्थापित किया गया है। इसमें सम्मान में शाल श्रीफल और दो लाख रूपये की सम्मान निधि भेंट की गई।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महेश श्रीवास्तव गद्य और पद्य दोनों पर एक समान अधिकार के साथ लेखन करते है। उन्हें पढ़ते हुए कविता पढ़ने का सहल आभाष होता है। उनका लेखन कवितामय लेखन है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को एकसूत्र में बांधने का गीत महेशजी ने लिखा। प्रदेश की भावनात्मत्मक
एकता के बिना विकास संभाव नही है। मध्य प्रदेश गान लिखकर उन्होंने अद्भुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महेशजी में अद्भुत प्रतिभा है। वे ज्ञान, भक्ति और कर्म के संगम है। वे मध्यप्रदेश रत्न है।महेश श्रीवास्तव ने अपने सम्मान के भावनात्मक उत्तर में कहा कि नागरिको के प्रेम की नदियां मुझमें गिर रही है और मैं समुद्र हो गया हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान जनता की सेवा करने वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने पत्रकारिता की नई पीढ़ी को सीख देते हुए कहा कि जो पत्रकार झुकता नही है वही पत्रकारिता की मूर्ति गढ़ते है। पत्रकार को  डूबने का खतरा उठाना सीखना चाहिए। विभिन्न संस्थाओं ने भी महेश श्रीवास्तव का सम्मान किया। माधवराव  सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि महेश श्रीवास्तव ने जो कहा और लिखा उसे आम नागरिकों ने शब्दशः समझा। यही अभिव्यक्ति की सुंदरता है। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम को महेश श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए गर्व है। वे आदर और प्रेरणा के केंद्र है। वे  पत्रकारिता के चलते फिरते विश्वविद्यालय हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *