रायपुर, परीक्षा होने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे इस बार भी एक मई से पंद्रह जून तक गर्मी की छुट्टी मनायेंगे। 16 जून से उनकी कक्षायें पुनः लगेंगी। जो तीस अप्रैल तक संचालित होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने आगामी शिक्षण सत्र 2018-19 को लेकर शैक्षणिक सत्र की समयावधि का आदेश जारी किया है। स्कूलों का समय तय करने के लिए 26 सितंबर को एक समिति का गठन किया गया था, जिसके सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने शिक्षण सत्र के दौरान सामान्यतः मार्च में ही परीक्षा का आयोजन कर लिया जाता है और 30 अप्रैल तक पुनः स्कूल लगाया जाता है। इस दौरान ज्यादा गर्मी पड़ती हे तो बीच में ही स्कूलों में छुट्टी दे दी जाती है। इसके बाद नये शिक्षण सत्र की शुरूआत 15 जून के बाद की जाती है।
अब गर्मी में स्कूलों की छुट्टी डेढ़ माह रहेगी