रायपुर,राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारी ए.के द्विवेदी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर की सेवाएं वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी रायपुर के पद पर पदस्थापना के लिए कृषि विभाग को सौंपी है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आज मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किये है। द्विवेदी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी रायपुर का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक अवस्थी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी रायपुर केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
द्विवेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जलग्रहण क्षेत्र पदस्थ